रायपुर। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज लगभग 64622 वोट से जीते। जीत पर सरगुजा संसदीय क्षेत्र की जनता के प्रति चिंतामणि महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरगुजा संसदीय क्षेत्र के विकास में हमेशा मेरे तरफ से किसी भी प्रकार की कमी नहीं होंगी। सभी क्षेत्र में चौमुखी विकास करना मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी ।
