छत्तीसगढ़ में भाजपा के क्लीन स्वीप को कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने रोका,कोरबा लोकसभा में हारी सरोज पांडे

रायपुर। भाजपा को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप करने से कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने रोक दिया। प्रदेश की इस हाई प्रोफ़ाइल सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने बाजी मारी। कांग्रेस प्रत्याशी से भारतीय जनता पार्टी की सरोज पांडे का सीधा मुकाबला था। इस चुनाव का भी रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में रहा। इससे पहले साल 2009 चरण दास महंत (कांग्रेस), 2014‌ में बंशीलाल महतो (BJP) और साल 2019‌ में ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) ने जीत‌ हासिल की‌ थी।
फिर एक बार 2024 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने भाजपा की सरोज पांडे को चुनाव में हरा दिया ।