बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तोखन साहू ने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के तोखन साहू ने जीत हासिल की। कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से हराया। तोखन साहू को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं।