रायपुर। छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफ़ाइल सीट में से एक दुर्ग लोकसभा में फिर भाजपा का परचम लहराया है। दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के विजय बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को 4 लाख 38 हजार 226 वोटों से मात दी। विजय बघेल को 9 लाख 56 हजार 497 वोट मिले। वहीं राजेंद्र साहू को 5 लाख 18 हजार 271 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 4 लाख 38 हजार 226 रहा।

