रायपुर। भाजपा महिला प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को मात दी। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने करीब 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को कलेक्टर आकश छिकरा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व एसपी विवेक शुक्ला मौजूद रहे।
