रायपुर। महासमुंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बड़े अंतर से हराया। विजय घोषित होने के बाद रूपकुमारी चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के हाथों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। भाजपा की रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को 1 लाख 40 हजार वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है।रूपकुमारी चौधरी ने अपनी जीत श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का भी आभार जताया है।
