रायपुर। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के दौरान राज्य में जल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अरपा, ईब, महानदी और इंद्रावती नदियों पर आधारित महोत्सव की तैयारी के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

मंत्री कश्यप ने बताया कि जल संरक्षण व संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को इस बार राज्य अलंकरण पुरस्कार के अंतर्गत ‘जल पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा।

जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में बोधघाट, इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग, शेखरपुर और डांडपानी जलाशय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सचिव राजेश टोप्पो ने अनियमितताओं पर 4 निविदाकारों को ब्लैकलिस्ट करने और दोषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की जानकारी दी।