राज्यपाल ने तीन मंत्रियों को दिलाई शपथ

रायपुर। राजभवन में बुधवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल व गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।