आवास मेला के लक्की ड्रॉ का परिणाम 22 जून को

रायपुर, 19 जून। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आवास मेला-2025 और 31 दिसंबर 2025 तक संपत्ति खरीदने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए 22 जून को लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। नवा रायपुर स्थित मंडल मुख्यालय में दोपहर 3 बजे होने वाले ड्रॉ में मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन बाइक, एक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और टीवी सहित कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। मंडल ने पात्र आबंटियों से ड्रॉ प्रक्रिया में उपस्थित रहने की अपील की है।