राजनांदगांव, 19 जून। आठवीं वाहिनी (भा/र) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में रिफ्रेशर कोर्स के दौरान जवानों के लिए योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेनानी नेहा पांडे के मार्गदर्शन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सुरक्षा सेवा प्रभाग की टीम ने जवानों को मेडिटेशन, मानसिक नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने नियमित योग और ध्यान से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की। कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा दैनिक जीवन में योग और मेडिटेशन अपनाने का संकल्प लिया।

