रायपुर। रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग बालिकाओं को मध्यप्रदेश और झारखंड से सकुशल बरामद किया। आमानाका मामले में बालिका को अनूपपुर रेलवे स्टेशन से बचाकर यूपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यू राजेंद्र नगर मामले में CCTV और डिजिटल इनपुट के आधार पर जसीडीह स्टेशन से दूसरी बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। कार्रवाई में CG, MP, UP, झारखंड पुलिस, RPF और GRP का समन्वय रहा।
