41 लाख के गांजा-टेबलेट तस्करी केस में फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर ग्रामीण। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ सलमान खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मारुति रिट्ज कार जब्त की है। मामले में पहले 73 किलो गांजा, 790 प्रतिबंधित टेबलेट, नगदी और हथियार बरामद किए जा चुके हैं।