कांकेर। जिले के तीनों विधानसभा सीटों का रिजल्ट आते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का जाहिर किया। कांकेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शंकर धु्रवा को ५५५ वोट मात देकर भाजपा प्रत्याशी आशराम नेताम विजयी हुए। इसी तरह अंतागढ़ के भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेण्डी ने भी कमल का परचम लहराया। उनके विपक्ष में रहे कांग्रेस प्रत्याशी रूपधर पोटाई हार का सामना देखना पड़ा। भानुप्रतापपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी भी मारी मतो से विजयी हुई। विपक्ष में रहे भाजपा के प्रत्याशी गौतम उइके को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी मंडावी ने कहा कि जीत सभी कार्यकर्ताओं की है। उनके क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकाल में बहुत विकास हुआ है,जिसे जनता देखकर उन्हे आर्शीवाद दिया है। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में विधानसभा को योजनाओं का लाभ मिला है। जीत का श्रेय सभी जनता,कार्यकर्ता व पार्टी के सदस्यो को देने की बात कही।
