राजनांदगांव जिले की चार विधानसभा क्षेत्र की राजनांदगांव से डॉ रमन सिंह ,डोंगरगांव दलेश्वर साहू,डोंगरगढ़ हर्षिता बघेल,खुज्जी भोलाराम साहू को विजयी घोषित,संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों ने सौंपा प्रमाण पत्र

राजनांदगांव । विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन की मतगणना आज छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन बंसतपुर राजनांदगांव में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डोमन सिंह के मार्गदर्शन में सबसे पहले निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में डाक मतपत्रों की मतगणना की गई। इसके बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ की गई। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) से इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव से भारतीय जनता पार्टी के डॉ. रमन सिंह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव से इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री दलेश्वर साहू एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी से इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री भोलाराम साहू को निर्वाचित घोषित किया गया।