रायपुर। मौदहापारा थाना पुलिस ने भाड़ा नियंत्रण अधिकरण कार्यालय से 9 एसी आउटडोर यूनिट चोरी मामले का खुलासा करते हुए गार्ड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अवकाश के दिन वारदात को अंजाम देकर आउटडोर यूनिट ई-रिक्शा में भरकर मंगल बाजार में 1.80 लाख रुपए में बेच दिए थे। पुलिस ने सभी यूनिट और नगदी बरामद कर ली है।
