रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, साहित्यकार और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे।
कार्यक्रम में पत्रकार सम्मान, विचार गोष्ठी, विशेष व्याख्यान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
