डोंगरगांव पुलिस ने 30 पौवा शराब के साथ आरोपी पकड़ा


राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 2400 रुपए बताई गई है।


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम मोहड़ निवासी रूपचंद पारधी को पकड़कर उसके पास से 5.400 बल्क लीटर शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।