राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत मनगटा क्षेत्र स्थित रिसॉर्ट और ढाबे में छापेमारी कर कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते मिले युवकों और युवतियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में मेपल रिसॉर्ट के पास शराब पीते मिले अभिषेक पांडे और अंकुश कुमार समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की गई। विवाद करने पर अभिषेक पांडे को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं देवादा स्थित वीरजी द ढाबा के संचालक दलप्रीत सिंह पर शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाते मिले एक बाइक चालक पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।
