मुख्यमंत्री ने राम वाटिका में लगाया रुद्राक्ष का पौधा

रायपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा प्रवास के दौरान रामगढ़ स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस ‘राम वाटिका’ में भगवान श्रीराम की प्रतिमा को नमन कर रुद्राक्ष का पौधारोपण किया। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश देता है।