रायपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए 20 खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को मंजूरी दी गई। सूची अधिसूचना के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी। अधिसूचना के बाद चयनित खिलाड़ियों की शासकीय सेवा में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

