रायपुर, 30 जून। राष्ट्रीय निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर रहा है। जिले ने 8,785 लक्ष्य के विरुद्ध 7,931 बालिकाओं का टीकाकरण कर 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए छूटी हुई सभी पात्र बालिकाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास से यह सफलता मिली।

