रायपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा में रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए और उदयपुर व डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के छह बच्चों का शाला प्रवेश कराया तथा पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने वाले टूरिज्म इन्फ्लूएंसर्स को सम्मानित किया।

