रायपुर, 30 जून। केंद्र सरकार की विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी विकसित भारत-जी रामजी योजना 1 जुलाई से लागू होगी। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को मांग के आधार पर वर्ष में 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। छत्तीसगढ़ के बजट में इसके लिए 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। योजना में 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल हैं। प्रदेश में 2 जुलाई को कबीरधाम जिले के गंडईखुर्द में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जबकि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरुपति से इसका शुभारंभ करेंगे।

