2026-27 सत्र तक शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी

रायपुर, 30 जून। राज्य शासन ने शासकीय व शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूलों के सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक पात्र शिक्षक संवर्ग को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति देने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देश दिए हैं कि जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। शासन का कहना है कि इससे स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी।