रायपुर, विधानसभा परिसर में आयोजित संसदीय पत्रकारिता विषयक एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 वर्षों की यात्रा में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया गया है और पत्रकारों का इसमें बड़ा योगदान रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और संवेदनशील रिपोर्टिंग से लोकतंत्र मजबूत होता है। संसदीय पत्रकारिता जनता और सदन के बीच सेतु का कार्य करती है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारों को लोकतंत्र के सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि यह कार्यशाला उनकी समझ को और व्यापक बनाएगी।
इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजय द्विवेदी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
