समनापुर में जिला स्तरीय पशुधन मेला, वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने की अपील

साल्हेवारा, 21 फरवरी 2026। ग्राम समनापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय सह-खंड पशुधन प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों और पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी गई।
मुख्य अतिथि यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की आय का मजबूत आधार है। मेले में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। जानकारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार जैन ने दी।