राजनांदगांव, 21 फरवरी 2026। पुलिस चौकी सुरगी ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma के निर्देशन में की गई कार्रवाई में मुकेश वर्मा (30) निवासी कोहका, भिलाई को स्कूटी से 1.86 किलोग्राम गांजा ले जाते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 10 हजार रुपये कीमत का गांजा और एक्टिवा क्रमांक CG07AZ 3065 (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

