साल्हेवारा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर साल्हेवारा में महिला मोर्चा की बहनों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। शिव मंदिर में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं जिला अध्यक्ष उमा चौबे के मार्गदर्शन में, मंडल अध्यक्ष शकुन यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, नीम, पीपल व बेला के पौधे लगाए गए। अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का संकल्प दोहराया।
