राजनांदगांव, 30 जून। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन कर रहे 3 वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई करेली, खुर्सीपार और फरहद में की गई। जब्त वाहनों को डोंगरगांव थाना और पुलिस लाइन राजनांदगांव के सुपुर्द किया गया। संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी जारी रखने की बात कही।

