डोंगरगांव। खाद की कमी, बिजली संकट, बढ़ते बिजली बिल और महंगाई के विरोध में सोमवार को विधायक दलेश्वर साहू के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसानों के साथ तुमडीबोड़ नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में यातायात बहाल कराया गया।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। विधायक दलेश्वर साहू ने सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टिकेश साहू ने खरीफ सीजन में खाद की कमी, बढ़ती महंगाई और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

