शिक्षा और संस्कार ही सफलता की असली पूंजी: राजेश अग्रवाल

रायपुर, 25 जून। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Rajesh Agrawal ने लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, ज्ञान और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य तय कर अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मंत्री ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के विकास तथा अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में विधायक Prabodh Minz सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।