आवास मेले के लक्की ड्रॉ विजेताओं को कल मिलेंगे उपहार

रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को नवा रायपुर में आयोजित समारोह में उपहार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मंडल के नए लोगो का विमोचन करेंगे। लक्की ड्रॉ के विजेताओं को कार, बाइक, स्कूटी समेत अन्य आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण मंत्री O. P. Choudhary करेंगे, जो दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे।