रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ में अब बिना वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) वाली यात्री बसों पर कार्रवाई होगी। परिवहन सचिव एस. प्रकाश ने बस संचालकों की बैठक में निर्देश दिए कि सभी बसों में 15 दिन के भीतर ट्रैकिंग डिवाइस लगाकर सक्रिय किया जाए। समयसीमा के बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। विभाग के अनुसार कंट्रोल सेंटर से बसों की निगरानी की जाएगी और यात्रियों को संगवारी ऐप पर बसों की रियल टाइम लोकेशन मिलेगी।

