साल्हेवारा। वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा की होनहार छात्रा हीना रजक ने दिग्विजय कॉलेज, राजनांदगांव से एमएससी (प्राणि विज्ञान) में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और रजक समाज में खुशी का माहौल है।
प्रारंभिक शिक्षा साल्हेवारा में प्राप्त करने वाली हीना पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सहयोग, कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या को दिया। उनका लक्ष्य सहायक प्राध्यापक बनकर शिक्षा क्षेत्र में योगदान देना है।
हीना की इस उपलब्धि पर परिवारजनों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

