छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास पर केंद्र-राज्य में मंथन

रायपुर, 5 जुलाई। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला का रायपुर आगमन पर पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और पर्यटन मंडल के एमडी विवेक आचार्य ने स्वागत किया। आईआईएम रायपुर में आयोजित मंत्रिमंडल चिंतन शिविर में उन्होंने पर्यटन को सतत समृद्धि, स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण का आधार बताते हुए व्याख्यान दिया। इस दौरान केंद्र और राज्य के अधिकारियों के बीच पारिस्थितिकी, जनजातीय, धार्मिक व ग्रामीण पर्यटन के विकास, पर्यटन अधोसंरचना, होम-स्टे, डिजिटल प्रचार और केंद्र की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।