समोदा में 112 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय

रायपुर, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जुलाई को रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से अधिक के 96 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 21.67 करोड़ रुपए के 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 90.34 करोड़ रुपए के 29 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के सड़क, भवन और नगरीय विकास कार्यों के साथ नवा रायपुर के सेक्टर-17, कोटरा भाठा में 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर अस्पताल का भी भूमिपूजन किया जाएगा।