रायपुर, 5 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर कृषि मंडपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित पैनल चर्चा में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सहकारिता की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम है। चर्चा में लघु वनोपज, दुग्ध, मत्स्य सहकारिता, नाबार्ड, अपेक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों की भूमिका पर भी विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक, विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

