डीजीपी को भेंट किया गया ‘विष्णु भोग’ चावल

रायपुर, 5 जुलाई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रवास के दौरान पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का स्वागत जिले की पहचान ‘विष्णु भोग’ चावल से किया गया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बिहान योजना के तहत तैयार चावल का पैकेट भेंट किया। डीजीपी ने इस पहल को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सफल मॉडल बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों से जिले की पहचान मजबूत होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।