300 नशीली टेबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, । गोलबाजार थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गोलबाजार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 300 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट, दो मोबाइल और नकदी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।