तेज बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, कलेक्टर

राजनांदगांव, 5 जुलाई। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अधिकारियों को बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। नगर निगम और राजस्व अधिकारियों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे नहीं जाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही तटीय क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई गई है।