महापौर, आयुक्त एवं निगम अध्यक्ष ने लिया पानी भरान क्षेत्रो का जायजा

राजनांदगांव, 5 जुलाई। लगातार बारिश के बीच नगर निगम का अमला रविवार सुबह से जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटा रहा। महापौर मधुसूदन यादव, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा ने चिखली, इंदिरा नगर, नंदई, बसंतपुर, लखोली सहित कई इलाकों का निरीक्षण कर जेसीबी से नालों की सफाई और कच्ची नालियां खोदकर पानी की निकासी कराई। ममता नगर अंडरब्रिज में पंप लगाकर जलनिकासी की गई। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।