रायपुर, 5 जुलाई। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पद्म विभूषण एवं विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को उनके गृहग्राम गनियारी में अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नामकरण ‘डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय’ किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी कला-साधना से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

