पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने किया गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण, दिलाई साक्षरता की शपथ

मोहला, । पीएमश्री सेजेस मानपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने बच्चों को नि:शुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया और साक्षरता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।