रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर, नई सड़कें और छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा जैसी कई बड़ी घोषणाएं कीं।
सीएम साय ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि सुशासन और समावेशी विकास के माध्यम से ही सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने रणवीरपुर में उप तहसील, बिरेंद्र नगर में कॉलेज, पंडरिया में 250 सीटों वाला नालंदा परिसर और नगर पालिका भवन निर्माण की घोषणा की। NH-130A का 2.1 किमी हिस्सा अब चार लेन होगा।
कार्यक्रम में 72 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। छात्राओं के लिए निःशुल्क बसों की संख्या बढ़ाकर 8 की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने इसे बेटियों और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। विधायक भावना बोहरा ने बताया कि क्षेत्र में अब तक 600 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं।

