रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित पीएम आवास में फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी प्रफुल्ल बंजारी से आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ जीतू ने फ्लैट के एवज में किस्तों में 5.10 लाख लिए, लेकिन न तो फ्लैट दिया और न ही पैसे लौटाए। आरोपी ने प्रार्थी के तीन अन्य परिचितों से भी इसी तरह कुल 21.81 लाख की ठगी की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी एन. जीतू और उसके साथी शेख अशरफ को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से ठगी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
कार्यवाही में निरीक्षक परेश पांडेय, निरीक्षक अविनाश सिंह समेत टीम की अहम भूमिका रही।
