रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में आवास एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नवा रायपुर को आधुनिक, सुसज्जित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नवा रायपुर की रेल कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक हब, औद्योगिक निवेश, ऑक्सीजोन, वर्किंग वूमन हॉस्टल, 100 बिस्तरों वाला अस्पताल और नया थाना खोलने सहित कई योजनाओं पर चर्चा हुई। सीएम ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे से जुड़कर आयात-निर्यात को गति देने और युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कही।
उन्होंने भवन निर्माण के लिए आबंटित भूखंडों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने और आयोग-बोर्डों के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
