रायपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान धामी ने उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में पत्रकार कल्याण और मीडिया सशक्तीकरण के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही अगले वर्ष होने वाले हरिद्वार महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया।

