रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम झोंका में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 27 लाख रुपये से अधिक की नई विकास योजनाओं की घोषणा की। इनमें स्कूल में शौचालय, तालाब गहरीकरण, मुक्तिधाम शेड, पचरी निर्माण तथा सामुदायिक भवन व ज्योति कक्ष के लिए राशि शामिल है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

