रायपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग में तेजी लाने, शासकीय भवनों में लगे विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने तथा लंबित बिलों का शीघ्र भुगतान करने को कहा। बैठक में आधुनिक तकनीक के उपयोग, जीएसटी बिल अनिवार्य करने और कार्यों में बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

