कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा दें, किसानों को पर्याप्त बीज उपलब्ध कराएं : गजेन्द्र यादव

राजनांदगांव। जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किसानों को धान के बजाय दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी व अन्य कम पानी वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित करने और पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश व डॉग बाइट की दवाइयों और एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर मानसून के दौरान आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।